नवीनतम लेख

दाता एक राम, भिखारी सारी दुनिया (Data Ek Ram Bhikhari Sari Duniya)

दाता एक राम,

भिखारी सारी दुनिया ।

राम एक देवता,

पुजारी सारी दुनिया ॥


द्वारे पे उसके जाके,

कोई भी पुकारता,

परम कृपा दे अपनी,

भव से उभारता ।

ऐसे दीनानाथ पे,

बलिहारी सारी दुनिया,

बलिहारी सारी दुनिया,

दाता एक राम,

भिखारी सारी दुनिया ॥


दाता एक राम,

भिखारी सारी दुनिया ।

राम एक देवता,

पुजारी सारी दुनिया ॥

दाता एक राम, दाता एक राम


दो दिन का जीवन प्राणी,

कर ले विचार तू,

प्यारे प्रभु को अपने,

मन में निहार तू ।

बिना हरी नाम के,

दुखिआरी सारी दुनिया,

दुखिआरी सारी दुनिया,

दाता एक राम,

भिखारी सारी दुनिया ॥


दाता एक राम,

भिखारी सारी दुनिया ।

राम एक देवता,

पुजारी सारी दुनिया ॥

दाता एक राम, दाता एक राम


नाम का प्रकाश जब,

अंदर जगायेगा,

प्यारे श्री राम का तू,

दर्शन पायेगा ।

ज्योति से जिसकी है,

उजयारी सारी दुनिया,

उजयारी सारी दुनिया,

दाता एक राम,

भिखारी सारी दुनिया ॥


दाता एक राम,

भिखारी सारी दुनिया ।

राम एक देवता,

पुजारी सारी दुनिया ॥

दाता एक राम, दाता एक राम

लोरी सुनाए गौरा मैया(Lori Sunaye Gaura Maiya)

लोरी सुनाए गौरा मैया,
झूला झूले गजानंद,

मेरे घर राम आये है (Mere Ghar Ram Aaye Hai)

मेरी चौखट पे चलके आज,
चारों धाम आए है,

अथ श्री देव्याः कवचम् (Ath Shree Devya Kavacham)

देव्याः कवचम् का अर्थात देवी कवच यानी रक्षा करने वाला ढाल होता है ये व्यक्ति के शरीर के चारों ओर एक प्रकार का आवरण बना देता है, जिससे नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।