नवीनतम लेख
श्री राम का जन्म चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि के दिन अभिजित नक्षत्र में दोपहर बारह बजे के बाद हुआ था। इस दिन विधिपूर्वक भगवान राम की पूजा की जाती है। इसलिए, रामनवमी का दिन भगवान राम की पूजा के लिए समर्पित होता है। नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। यह पर्व पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। अयोध्या में रामनवमी का त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। तो आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं कि साल 2025 में रामनवमी कब है और इसका क्या महत्व है।
रामनवमी का त्योहार हर चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन इस तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल शाम 07 बजकर 25 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 6 अप्रैल 2025 को शाम 07 बजकर 20 मिनट पर होगा। इस कारण, उदयातिथि के अनुसार, साल 2025 में 6 अप्रैल के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा।
साल 2025 में रामनवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इस दिन मध्याह्न पूजा का मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा।
हिंदू धर्म में रामनवमी के त्योहार का खास महत्व है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम माना जाता है। भगवान श्री राम के जीवन से मनुष्यों को जीवन का गूढ़ रहस्य और आदर्श सीखने को मिलता है। इतना ही नहीं, रामनवमी के दिन राम जी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन का व्रत करने से सारे कष्ट दूर होते हैं। रामनवमी का दिन हमें सदा सत्य, धर्म और कर्तव्य की राह पर चलने के लिए भी प्रेरित करता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।