नवीनतम लेख

हिन्दी महीनों के नाम

Jan 02 2025

क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म के 12 महीनों के नाम? जानिए कब शुरू होता है नववर्ष



अंग्रेजी कैलेंडर के 12 महीनों के नाम तो सभी जानते हैं, लेकिन हिंदी के 12 महीनों का नाम बहुत कम लोग ही जानते हैं। अगर आपको भी नहीं पता तो चलिए आज हम आपको बताते हैं हिंदी कैलेंडर के सभी 12 महीनों के नाम...   


कब शुरू होता है हिंदू नववर्ष? 



हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह से होती है। हिंदी कैलेंडर में चैत्र महीना साल का पहला महीना होता है और फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है। हिंदी धर्म में आने वाले सभी महीनों के नाम इस प्रकार हैं- चैत्र,वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन। 

चैत्र


इस माह से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह मार्च के मध्य में शुरू होता है और अप्रैल के मध्य में खत्म हो जाता है। 

वैशाख


वैशाख हिंदू वर्ष का दूसरा महीना होता है। ये माह करीब अप्रैल के मध्य में शुरू होता है और मई के मध्य में समाप्त हो जाता है। 

ज्येष्ठ


यह हिंदी कैलेंडर का तीसरा महीना होता है। इस माह की शुरुआत मई के मध्य में होती है और जून के मध्य में समापन हो जाता है। इस समय गर्मी बहुत तेज होती है। 

आषाढ़ 


आषाढ़ मास हिंदी कैलेंडर का चौथा महीना होता है। ये अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मध्य जून से मध्य जुलाई तक रहता है। आषाढ़ माह से मानसून की शुरुआत हो जाती है।  

सावन


यह हिंदी कैलेंडर का 5वां महीना होता है। हिंदू धर्म में इस महीने को बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि यह माह भगवान शिव को प्रिय है। ये मध्य जुलाई में शुरू होता है और मध्य अगस्त तक चलता है। 

भाद्रपद


भाद्रपद माह को भादो के नाम से भी जाना जाता है। यह छठा महीना होता है। इस माह में तीज, गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं। यह महीना मध्य अगस्त में शुरू होता है और मध्य सितंबर तक खत्म हो जाता है। 

अश्विन


यह हिंदू धर्म का 7वां महीना है। अश्विन का महीना मध्य सितंबर में शुरू होता है और मध्य अक्टूबर तक चलता है। हल्की ठंड की शुरुआत हो जाती है। इस महीने में नवरात्रि और दशहरा का त्योहार होता है। 

कार्तिक


यह माह हिंदू धर्म का 8वां महीना होता है। ये माह मध्य अक्टूबर में प्रारंभ होता है और मध्य नवंबर तक चलता है। यह महीना भी बहुत पवित्र माना गया है। क्योंकि इसी महीने में दिवाली और छठ पूजा मनाई जाती है। 

मार्गशीर्ष


मार्गशीर्ष हिंदी कैलेंडर का 9वां महीना होता है। इस माह को अगहन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत मध्य नवंबर में होती है और ये मध्य दिसंबर तक चलता है। 

पौष


पौष हिंदू धर्म का 10वां महीना होता है। इसे पूस भी कहा जाता है।  इसकी शुरुआत मध्य दिसंबर में होती है और ये मध्य जनवरी तक चलता है। इस महीने में ठंड चरम पर होती है। 

माघ


माघ हिंदी कैलेंडर का 11वां महीना होता है। इसकी शुरुआत मध्य जनवरी में होती है और ये मध्य फरवरी तक चलता है। 

फाल्गुन


यह हिंदू वर्ष का आखिरी और 12वां महीना है। ये मध्य फरवरी में शुरू होता है और मध्य मार्च तक चलता है। इसमें होली का त्योहार आता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।