WRITTEN By
Team Bhakt Vatsal
30th October 2024
ये हैं मां लक्ष्मी के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, इस दिवाली करें दर्शन
भारत में कुछ ऐसे अद्भुत मंदिर हैं जहां मां लक्ष्मी की विशेष महिमा है। यहां भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर
दिल्ली में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहां भक्त धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करते हैं।
अष्टलक्ष्मी मंदिर
चेन्नई के अष्टलक्ष्मी मंदिर में मां की 8 रूपों में पूजा की जाती है। मान्यता है कि यहां भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
महालक्ष्मी मंदिर
कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर भारत का एक प्रमुख शक्तिपीठ है। यहां मां की आराधना से अपार धन की प्राप्ति होती है।
लक्ष्मी देवी मंदिर
कर्नाटक के हासन जिले में स्थित लक्ष्मी मंदिर का प्राचीन महत्व है। यहां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
लक्ष्मी मंदिर
राजस्थान के पुष्कर में स्थित यह मंदिर मां का एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। यहां दिवाली पर विशेष आयोजन होते हैं।
श्रीपुरम महालक्ष्मी मंदिर
तमिलनाडु के इस मंदिर को दक्षिण भारत का स्वर्ण मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर 15 हजार किलो सोने से निर्मित है।
देवी लक्ष्मी मंदिर
रतलाम में स्थित यह मंदिर अपने वैभव के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां महालक्ष्मी के दर्शन करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ता है।
365 दिनों में सिर्फ दिवाली पर खुलता है यह मंदिर, जानें रोचक कहानी
Read Next