वृंदावन के निधिवन का रहस्य क्या है?
WRITTEN BY
Team Bhakt Vatsal
28th Dec 2024
मथुरा के वृंदावन में निधिवन एक बेहद पवित्र धार्मिक स्थल है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की छवि देखने को मिलती है।
ऐसा कहा जाता है कि, निधिवन में शाम की आरती होने के बाद लोगों के अंदर जाने पर रोक लगा दी जाती है।
शाम की आरती होने बाद सभी श्रद्धालुओं को रोक दिया जाता है और मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं।
वृन्दावन के निधिवन में एक छोटा सा महल है। इस महल को रंग महल के नाम से भी जाना जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रात को रंग महल में श्रीकृष्ण गोपियों के साथ रासलीला रचाने के लिए आते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि श्रीकृष्ण का रास जो भी देखता है, वो या तो पागल हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है।
इसी कारण से निधिवन में रात को अंदर जाने की मनाही होती है और मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं।
पैर छूने की परंपरा कैसे शुरू हुई?
Read Next