सूर्य ग्रहण कितने बजे से कब तक, क्या भारत में दिखेगा असर

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 20th March 2025

पहले चंद्रग्रहण के लगने के बाद अब साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भी नजदीक आ रहा है।

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण हो सकता है।

सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 6 बजकर 14 मिनट रहेगा।

खंडग्रास सूर्य ग्रहण का मतलब होता है कि चंद्रमा सूर्य के सिर्फ एक ही हिस्से को ढकता है।

यह एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका में दिखेगा।

यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका में भी दिखाई देगा। इसका असर उत्तरी अमेरिका में ज्यादा होगा।

यह सूर्योदय के ठीक आस-पास ही होगा। लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत के किसी भी हिस्से में नहीं होगा।

100 साल बाद सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का अशुभ संयोग, इन 5 राशियों पर बरसेगा कहर