सोमवार को क्यों किया जाता है शिव जी का व्रत?
WRITTEN BY
Team Bhakt Vatsal
16th Feb 2025
भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है, जिन्हें प्रसन्न करना सबसे सरल है।
ऐसा माना जाता है कि भोलेनाथ की पूजा करने से जो नसीब में ना हो वो भी मिल जाता है।
सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है।
मान्यता है कि सोमवार को व्रत और पूजन से महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं।
सोमवार में सोम शब्द का मतलब है चंद्रमा जो खुद भगवान शिव की जटाओं में है।
सोम का दूसरा अर्थ सौम्य भी होता है और भोलेनाथ को सौम्य स्वभाव का माना जाता है।
सोमवार को शिवजी ने चंद्र को क्षय रोग से मुक्त किया था इसलिए यह दिन शिवजी को समर्पित है।
चंद्रग्रहण में क्यों नहीं करना चाहिए भोजन?
Read Next