शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही, जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व
3rd October 2024
हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। इन नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो रहा है। जो 4 अक्टूबर को सुबह 2:58 तक है।
ऐसे में 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी जो 11 अक्टूबर तक रहेगी। इस विशेष तिथि पर हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
इस साल स्थापना का शुभ मुहुर्त 3 अक्टूबर की सुबह 6:19 बजे से 7:23 बजे तक है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से लेकर दोपहर 12:40 तक है।
शारदीय नवरात्र का महत्व भगवान राम और माता सीता से जुड़ा हुआ है। कहते है कि भगवान राम शक्ति की देवी की आराधना करने के लिए इंतजार नहीं करना चाहते थे।
इसलिए उन्होंने रावण के साथ अंतिम युद्ध करने से पहले 9 दिन तक देवी की पूजा अर्चना की थी। जिससे प्रसन्न होकर देवी ने उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया था।
कैसे हुई मां दुर्गा की उत्पत्ति, जानिए क्या कहता है मार्कण्डेय पुराण