संगम स्नान के बाद इस मंदिर में रुके थे भगवान श्रीराम

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 06th Feb 2025

प्रयागराज जिसे तीर्थों के राजा कहा जाता है। इसे आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, प्रयागराज तीर्थस्थल त्रेतायुग से जुड़ा है जब भगवान राम यहाँ आये थे।

ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान पवित्र गंगा तट पर स्नान किया था।

संगम के पास बंधवा घाट पर श्रीराम ने स्नान किया था। इस घाट को राम घाट के नाम से ख्याति मिली।

संगम पर स्नान करने के बाद भगवान श्रीराम ने ऋषि-मुनियों की कुटिया में विश्राम किया था।

आज, उस स्थान पर एक भव्य विशाल मंदिर है जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

मान्यता है कि श्रीराम ने स्नान के बाद यहां विश्राम किया था इसलिए इसे राम जानकी मंदिर कहते हैं।

प्रयागराज के लेटे हनुमान मंदिर का रहस्य? यहां जानिए