संगम में स्नान से पहले करें इस देवता की पूजा
WRITTEN BY
Team Bhakt Vatsal
04th Jan 2025
सनातन धर्म में कुंभ मेले को विशेष महत्व दिया जाता है। यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर माना जाता है।
कुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु धार्मिक लाभ प्राप्त करने और नदियों के पवित्र तटों पर स्नान करने के लिए आते हैं।
हिंदू धर्म में कुंभ मेले में प्रयागराज का विशेष स्थान है। यहां का त्रिवेणी संगम बेहद पवित्र माना जाता है।
प्रयागराज के संगम तट पर गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के मिलन होता है इसलिए भी यह बेहद खास है।
संगम तट पर स्नान करने से पूर्व वरुण देवता की पूजा की जाती है। यहां स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पौराणिक शास्त्रों के अनुसार, वरुण देवता को जल के देवता और समस्त सृष्टि के रक्षक के रूप में पूजा जाता है।
ऐसा माना जाता है कि स्नान पूर्व वरुण देवता की पूजा करने से जल की शुद्धता और पवित्र सुनिश्चित होती है।
जनवरी महीने में कब है स्कंद षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त
Read Next