साल के पहले दिन इस विधि से करें गणेश जी की पूजा, पूरे वर्ष बरसेगी कृपा

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 30th Dec 2024

नया साल 2025 का आगमन हो रहा है। ऐसे में 1 जनवरी यानी साल का पहला दिन बुधवार को मनाया जायेगा।

वर्ष 2025 की शुरुआत 1 जनवरी, बुधवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हो रही है।

1 जनवरी 2025 को आरोग्य व्रत का शुभ अवसर बन रहा है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।

हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है और उनकी पूजा से सभी कार्य सफल होते हैं।

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करना चाहिए।

इस व्रत में शुद्ध जल, दूध और फलों का सेवन और साथ ही दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है।

इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।