नए साल की पहली एकादशी बेहद खास, संतान प्राप्ति के लिए करें ये 5 उपाय

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 07th Jan 2025

हिन्दू धर्म में पुत्रदा एकादशी का अधिक महत्व है। यह व्रत महिलाओं द्वारा संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होती है।

पुत्रदा एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने से विष्णु जी की कृपा से संतान की प्राप्ति होती है।

तुलसी की माला से ‘ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते, देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’ का जप करें।

पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करने से भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होते हैं।

पुत्रदा एकादशी के दिन व्रत रखने से मन को शुद्ध किया जा सकता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

पुत्रदा एकादशी के दिन दान पुण्य करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और संतान सुख की प्राप्ति के योग बनते हैं।

साल 2025 की पहली बैकुंठ एकादशी कब है?