नए साल के पहले सप्ताह में मनाए जाएंगे ये व्रत और त्योहार

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 02nd Jan 2025

नया साल 2025 का आगमन हो चूका है। नया साल हमेशा नई उम्मीदों और उत्साह से भरा होता है।

साल 2025 अपने साथ में बहुत सारे धार्मिक उत्सवों और आध्यात्मिक अनुभवों के पर्व लेकर आया है।

नए साल के पहले हफ्ते में मनाए जाने वाले व्रत और त्योहार आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं।

नए साल के व्रत-त्योहारों का आगमन वरद चतुर्थी 03 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार से होने जा रहा है।

05 जनवरी 2025, दिन रविवार को स्कंद षष्ठी मनाई जाएगी। यह हिंदू धर्म का मुख्य त्योहार है।

06 जनवरी 2025 को गुरु गोविंद सिंह जयंती मनाई जाएगी। यह सिक्खों का मुख्य त्योहार होता है।

07 जनवरी 2025 को मासिक दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी। यह दिन देवी दुर्गा को समर्पित होता है।