नवरात्रि में इन 5 चीजों को जरूर लाएं घर, देवी मां का मिलेगा आशीर्वाद

Written By

Team Bhakt Vatsal

4th October

नवरात्रि के दौरान कुछ खास चीजों को खरीदकर घर में लाने से घर के वास्तु सुधरता है और धन की कमी नहीं होती।

चांदी का सामान नवरात्रि के दौरान खरीदना बहुत अच्छा होता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

नवरात्रि में मिट्टी से बना छोटा मकान खरीदकर माता के मंदिर में रख सकते हैं। यह भी घर में बरकत लाने का काम करेगा।

नवरात्रि में सुहागिन महिलाओं को माता रानी को लाल चुनरी उढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से पति का स्वास्थ्य बेहतर होता है और आयु लंबी होती है।

नवरात्रि में घर में मौली जरूर खरीदकर लाना चाहिए। इसमें गांठ बांधकर माता को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

नवरात्रि में पताका खरीदकर चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। पताका मतलब होता है विजय की निशानी। इसकी पूजा करना भी शुभ होता है।

नवरात्रि के चौथे दिन होती है देवी कूष्मांडा की आराधना, जानें पूजा-विधि