मां लक्ष्मी का आठवां स्वरूप विद्या लक्ष्मी, ज्ञान की देवी

पुराणों में माता लक्ष्मी के 8 स्वरूपों का वर्णन हैं। मां अपने भक्तों की अनेक रूपों में मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

मां लक्ष्मी के अवतारों को अष्टलक्ष्मी कहा जाता है। मां लक्ष्मी का आठवां स्वरुप देवी विद्या लक्ष्मी हैं।

मां विद्या लक्ष्मी को विद्या की देवी माना जाता है। इनकी पूजा करने से शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलती है।

श्वेत वस्त्र धारण किए मां विद्या लक्ष्मी देवी ब्रह्मचारिणी जैसे स्वरूप में हैं।

मां लक्ष्मी के इस स्वरूप की पूजा करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।

विद्या लक्ष्मी ज्ञान, कला और कौशल प्रदान करने वाली देवी हैं।

बता दें कि मनुष्य को जीवन में उत्साह, साहस, समृद्धि और खुशहाली देने वाली देवी को मां लक्ष्मी कहा गया है।

मां लक्ष्मी को धन, वैभव, संपत्ति, और यश की देवी माना जाता है। देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी।