इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें डेट और टाइम

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 20th March 2025

साल का पहला चंद्रग्रहण होली के मौके पर 14 मार्च को लगा था। लेकिन भारत में नहीं लगा था।

पहले चंद्रग्रहण के लगने के बाद अब साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है।

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा।

खंडग्रास सूर्य ग्रहण का मतलब होता है कि चंद्रमा सूर्य के सिर्फ एक ही हिस्से को ढकता है।

सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर शाम 6 बजकर 14 मिनट रहेगा।

यह खगोलीय घटना अमावस्या के दिन घटित होगी। यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। इससे पहले चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था।

चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या क्यों कहते हैं?