होली में रंग क्यों लगाते हैं? जानें दिलचस्प कहानी

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 11th March 2025

भारतीय सनातन धर्म में होली का विशेष महत्व है। होली रंगों का त्योहार है।

शास्त्रों के अनुसार, होली का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रेम कहानी से है।

मान्यता है कि होली का एक संबंध भगवान विष्णु, भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप से भी है।

हिरण्यकश्यप अपने पुत्र और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद की भक्ति से काफी क्रोधित था।

हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को भक्त प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठने का आदेश दिया।

होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान प्राप्त था। वह प्रह्लाद को लेकर अग्नि में प्रवेश कर गई।

विष्णु जी की कृपा से भक्त प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गई। तभी से यह परंपरा चली आ रही है