Written By
Team Bhakt Vatsal
29th October 2024
आखिर क्यों मनाया जाता है दिवाली का त्योहार, जानें पौराणिक कथाएं
दीपावली क्यों मनाई जाती है, इसको लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। चलिए इससे जुड़ी पौराणिक कथाओं के बारे में जानते हैं।
कहा जाता है कि मंथरा की बातों में आकर कैकई ने दशरथ से राम को वनवास भेजने का वचन मांग लिया। इसके बाद श्रीराम को वनवास जाना पड़ा।
14 वर्षों का वनवास बिताकर जब भगवान राम अयोध्या लौटे तो नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। तभी से दीपावली मनाई जाती है।
दूसरी कथा के अनुसार महाभारत काल में कौरवों ने शकुनी मामा की मदद से शतरंज के खेल में पांडवों को हराकर छलपूर्वक उनका सबकुछ ले लिया।
पांडवों को राज्य छोड़कर 13 वर्ष के लिए वनवास जाना पड़ा। कार्तिक अमावस्या को 5 पांडव 13 वर्ष का वनवास पूरा कर अपने राज्य लौटे।
पांडवों के लौटने की खुशी में राज्य के लोगों ने दीप जलाए। माना जाता है कि तभी से कार्तिक अमावस्या को दीपावली मनाई जाती है।
एक अन्य मान्यता में कहा जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी जी ने अवतार लिया था।
मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। ऐसे में इस दिन घर में दीप जलाने के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। ऐसे में इस दिन घर में दीप जलाने के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा होती है।
Read Next