दिवाली 2024 के दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

दीप ज्योति का मुख्य पर्व दीपावली कार्तिक अमावस्या तिथि में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

पर्व विशेष पर लक्ष्मी पूजन का प्रमुख समय प्रदोष काल माना जाता है। इसमें स्थिर लग्न की प्रधानता विशेष होती है।

ऐसे में दीपावली पर पूजन का उत्तम मुहूर्त स्थिर लग्न वृषभ सायं 6:27 से रात 8:23 बजे तक है।

इस तरह घरों-प्रतिष्ठानों में श्री समृद्धि कामना से लक्ष्मी पूजन के लिए सायंकाल 1.57 घंटे का मुहूर्त मिल रहा है।

इसके बाद स्थिर लग्न सिंह मध्य रात्रि 12:53 बजे से भोर 3:09 बजे तक मिल रहा है।

दीपावली पर गुरुवार का संयोग माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए चार चांद लगाने वाला होगा।

कार्तिक अमावस्या अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इसलिए इस दिन किसी कार्य को किया जाए तो वर्ष भर उसमें सफलता मिलती है।