धनतेरस पर न करें इन चीजों की खरीदारी, रुकेगी बरकत
WRITTEN BY
Team Bhaktvatsal
28th October 2024
इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन कुछ चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है। इनसे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
धनतेरस पर कांच का बर्तन न खरीदें। मान्यता है कि कांच का संबंध राहु से होता है। इससे व्यक्ति को धन की तंगी हो सकती है।
धनतेरस पर भूलकर भी प्लास्टिक से बनी चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
धनतेरस पर चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार और नुकीली चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। इससे धर में दरिद्रता आती है।
धनतेरस पर काली चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि काला रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है। काले वस्त्र भी न पहनें।
धनतेरस पर लोहे से बने किसी भी सामान को नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है।
धनतेरस पर तेल या घी खरीदना अशुभ माना जाता है। किसी को इनकी जरुरत हो तो वो एक दिन पहले खरीद लें।
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ होता है। लेकिन इस दिन नकली सोने की ज्वेलरी, सिक्के और अन्य चीजें खरीदना अशुभ होता है।
दिवाली पर ऐसे सजाएं अपने घर का मंदिर, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद
Read Next