धनतेरस पर ये चीजें खरीदना होता है शुभ, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Written By
Team Bhakt Vatsal
22nd October 2024
धनतेरस, दीपावली महापर्व की शुरुआत की प्रतीक है। इसे धन की देवी लक्ष्मी और देवता कुबेर की पूजा के लिए मनाया जाता है।
धनतेरस पर कुछ खास वस्तुएं खरीदने का चलन है। लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि इस दिन क्या खरीदना शुभ होता है।
सोना
इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा है। धनतेरस पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
झाड़ू
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना चाहिए। इस दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।
श्रीयंत्र
धनतेरस के दिन श्रीयंत्र घर पर लाना बहुत शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन इसकी पूजा करने से धन की वृद्धि होती है।
धनिया
अगर आपकी आर्थिक स्थित सही नहीं है तो धनतेरस पर साबुत धनिया खरीद सकते हैं। इससे आपकी स्थिति अच्छी होगी।
चांदी
इस दिन चांदी खरीदने का भी चलन है। कुछ लोग चांदी के सिक्के खरीदते हैं। इन सिक्कों पर माता लक्ष्मी और कुबेर बने होते हैं।
खील-बताशे
धनतेरस पर खील-बताशे घर पर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे पूरे साल धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
धनतेरस के दिन क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन, जानें वजह
Read Next