धनतेरस पर खरीदारी के लिए बन रहे 3 खास मुहूर्त, जान लीजिए होगा लाभ
दीपोत्सव का महापर्व धनतेरस के शुरू हो जाता है। यह हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है।
इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज और कुबेर की पूजा होती है। भगवान धन्वंतरि आरोग्य के देवता हैं। इनकी पूजा से रोगों से मुक्ति मिलती है।
इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।
2024 में धनतेरस की तिथि 29 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 32 मिनट से 30 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी।
इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस योग में खरीदारी करने को बहुत ही माना जाता है।
धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग सुबह 6 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ये पहला मुहूर्त है।
धनतेरस पर दूसरा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त रहेगा। यह सुबह 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त बहुत ही शुभ माना जाता है।
तीसरा मुहूर्त प्रदोष काल का रहेगा। ये शाम 6 बजकर 36 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसमें खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है।