धनतेरस पर बन रहा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की महाकृपा

धनतेरस पर 29 अक्टूबर को बुध गोचर हो रहा है। इस कारण धनतेरस पर नारायण योग बनेगा, जिसे बहुत शुभ माना जाता है।

दरअसल शुक्र पहले से ही वृश्चिक राशि में हैं और यहां बुध के आ जाने से लक्ष्मी नारायण योग बनेगा।

इससे मिथुन, कर्क राशि सहित अन्य कई राशियों पर देवी लक्ष्मी परम कृपा बरसाएंगी। आगे जानते हैं धनतेरस पर किन-किन राशियों पर धन बरसेगा।

वृषभ राशि में सप्तम योग बन रहा है जो वैवाहिक जीवन का सुख देगा। वहीं प्रमोशन के योग बनेंगे और बिजनेस में शुभ समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि के जातकों को भी धनतेरस पर बन रहे लक्ष्मी नारायण योग का लाभ मिलेगा। साथ ही आय के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ कमाने का समय है। लव लाइफ में भी खुशियां ही खुशियां मिलेंगी और संतान से सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए समय शुभ है। जिनका स्टार्टअप बिजनेस है, उन्हें भी लाभ मिलेगा। इस समय में आपको अच्छी डील्स मिलेगी।

मीन राशि के जातकों का भाग्य प्रबल होकर लाभ देगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के रास्ते साफ होंगे। आपके कार्यो में मान-सम्मान बढ़ेगा।