धनतेरस का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए पौराणिक कथा

WRITTEN BY Team Bhaktvatsal

21st October 2024

हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है।

इस दिन धन्‍वंतरि देवता और यमराज की पूजा करने का महत्व बताया गया है।

धनतेरस के दिन सोना-चांदी और बर्तन समेत कुछ चीजों की खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है।

माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्‍वंतरि देव अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

यही वजह है कि पांच दिनों के दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस से ही होती है।

सनातन धर्म में धन्‍वंतरि भगवान देवताओं के चिकित्सक और आयुर्वेद के जनक माने जाते हैं।

धन्‍वंतरि देवता को श्री हरि विष्णु जी का 12वां अवतार माना जाता है। इनकी पूजा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।

देश का सबसे पुराना चौथ माता का मंदिर, करवा चौथ पर उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु