ब्रज में मनाई जाती है होली, मंदिर में बनाया जाता है खास रंग

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 12th March 2025

भारतीय सनातन धर्म में होली का विशेष महत्व होता है। होली रंगों का त्योहार होता है।

होली रंगों का पर्व माना जाता है और देश में ब्रज की होली का बहुत अधिक महत्व होता है।

ब्रज में होली खेलने के लिए प्राकृतिक रंगों को तैयार किया जाता है और होली खेली जाती है।

टेसू के फूलों से यह प्राकृतिक रंग तैयार होता है। इसे तैयार होने में 1 महीने का समय लगता है।

आवश्यकता के अनुसार टेसू के फूल मंगाए जाते हैं और इन्हें कन्टेनरों में भर दिया जाता है।

यह टेसू के फूल गर्म पानी में रखे जाते हैं, ताकि यह धीरे-धीरे उसमें कलर छोड़ सके।

टेसू के फूलों से बना हुआ रंग प्राकृतिक रहता है। जिससे किसी भी तरह की हानि नहीं होती है।