भारत के इन राज्यों में अनोखे अंदाज में मनाई जाती है दिवाली, जानें परंपराएं
25th October 2024
उत्तर भारत में हिंदुओं के लिए दिवाली भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण के 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापसी का प्रतीक है।
दिवाली पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार और आसपास के इलाकों में आज भी दीये जलाने की परंपरा है।
यहां दिवाली पर लोग माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं। इसके अलावा दिल्ली और पंजाब में दिवाली की रात जुआ खेलना शुभ माना जाता है।
दिवाली के दिन गुजरात में घरों में घी का एक दीया जलाया जाता है जो पूरी रात जलता रहता है। अगली सुबह दीये की लौ इकट्ठा करके काजल बनाया जाता है।
ओडिशा में हिंदू समुदाय दिवाली पर अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं। पश्चिम भारत में यह त्योहार ज्यादातर व्यवसाय और व्यापार से जुड़ा है।
दिवाली के अवसर पर पश्चिम बंगाल में देवी काली की पूजा की जाती है। कुछ घरों में गणेश जी की भी पूजा होती है क्योंकि वे शुभता के प्रतीक हैं।
महाराष्ट्र में लोग 4 दिनों तक दिवाली मनाते हैं, जिसमें वसुबारस पहला दिन होता है। इस अवसर पर गायों और बछड़ों की आरती की जाती है।
दक्षिण-भारत में नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली उत्सव का मुख्य दिन है। वहां एक और अनोखी रस्म है कि नवविवाहित जोड़ा अपनी पहली दिवाली दुल्हन के माता-पिता के घर में मनाता है।
दिवाली पर ऐसे सजाएं अपने घर का मंदिर, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद