भगवान राम का जन्मोत्सव इस साल क्यों है खास? जानें शुभ संयोग
WRITTEN BY
Team Bhakt Vatsal
05th April 2025
रामनवमी का त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
रामनवमी के दिन ही हरि विष्णु ने श्री राम के रूप में राजा दशरथ के यहां जन्म लिया था।
मान्यता है कि भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था।
उदया तिथि के अनुसार, राम नवमी के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता नजर आ रहा है।
सुलक्ष्मी, मालव्य राजयोग और बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण रामनवमी के दिन होगा।
उदया तिथि के अनुसार, इस बार रामनवमी का पावन त्योहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा।
इस दिन रविवार होने के कारण पुष्य योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण भी होगा।
नवरात्रि के नौवें दिन पढ़ें मां सिद्धिदात्री की कथा
Read Next