भारत के इस राज्य में नहीं मनाई जाती दिवाली, जानें वजह
हिंदू धर्म में दिवाली प्रमुख त्योहार है। यह हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है।
दिवाली के दिन ही भगवान राम अपना 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या वापस लौटकर आए थे।
भगवान राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए और उनके वापस आने का उत्सव मनाया था।
भारत के केरल राज्य में दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। दरअसल, केरल के लोग राजा महाबली को अपना राजा मानते हैं।
मान्यता है कि दिवाली के दिन राजा महाबली की मृत्यु होने की वजह से यहां दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है।
दूसरी वजह यह भी है कि वहां पर हिंदुओं की संख्या भी कम है। इसलिए भी दिवाली का त्योहार कम मनाया जाता है।
इसके अलावा तमिलनाडु में भी कुछ जगहों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है।