मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये उपाय, सभी परेशानियों का होगा अंत
WRITTEN BY
Team Bhakt Vatsal
04th Jan 2025
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत और विधिवत पूजा करके माता दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है।
हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा पूजा का विधान है।
यदि सच्चे मन से इस दिन दुर्गा माता की पूजा-अर्चना की जाए तो घर में माता की कृपा होती है।
मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन स्नान करने के बाद पूजा स्थल और मंदिर की साफ-सफाई करना चाहिए।
इस दिन मां दुर्गा का प्रिय रंग अर्थात लाल रंग का कपड़ा पूजा स्थल पर बिछाना चाहिए।
इस दिन देवी को जल अर्पित करना चाहिए और माता दुर्गा को 16 श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाना चाहिए।
मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन घी का दीया जलाना चाहिए और लाल रंग का पुष्प माता को चढ़ाना चाहिए।
इस दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए और देवी मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
कब है साल 2025 की पहली मासिक दुर्गाष्टमी? जानें मुहूर्त
Read Next