रविवार के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप

WRITTEN BY Team Bhakt Vatsal 20th Dec 2024

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्य भगवान का होता है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा का विधान है।

रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय इन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

मेष राशि के जातक 'ॐ अचिंताय नम:' और वृषभ राशि के जातक 'ॐ अरुणाय नमः' मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि वालों को 'ॐ आदि-भुताय नम:' और कर्क राशि वालों को 'ॐ वसुप्रदाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि के जातक 'ॐ भानवे नम:' और कन्या राशि के जातक 'ॐ शांताय नम:' मंत्र का जाप करें।

तुला राशि वालों को 'ॐ इंद्राय नम:' और वृश्चिक राशि वालों को 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए।

धनु राशि के जातक 'ॐ शर्वाय नम:' और मकर राशि के जातक 'ॐ सहस्त्र किरणाय नम:' मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि वालों को 'ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम:' और मीन राशि वालों को 'ॐ जयिने नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।

साल 2024 का अंतिम प्रदोष व्रत, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त