Logo

वृषभ राशिफल जनवरी 2025

वृषभ राशिफल जनवरी 2025

Taurus January Horoscope 2025: कैसा रहेगा वृषभ राशि के जनवरी 2025? जानिए राशिफल और उपाय



वृषभ राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस माह आपको अपने करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की कई यात्राएं करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में काफी व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि, अच्छी बात ये है कि आपके द्वारा की गई मेहनत का आपको पूरा फल प्राप्त होगा। तो आइए इस आर्टिकल में वृषभ राशि के लिए जनवरी 2025 का मासिक राशिफल और उपाय विस्तार से जानते हैं।  

सकारात्मक: बढ़ेगी क्षमता और सृजनात्मकता 


वृषभ राशि वालों के जनवरी 2025 निवेश से लिहाज से फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान इन्हें अपने विचारों और कार्य से समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।  साथ ही कामकाज में सफलता मिलने की भी पूरी संभावना है। कुल मिलाकर कहें तो ये महीना आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। इसमें, रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना है। वहीं, इस दौरान वृषभ राशि की सृजनात्मक क्षमता बढ़ेगी। कला, लेखन एवं रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए ये महीना बढ़िया रहेगा।  

सावधानी: बनाए रखें संतुलन 


जनवरी में वृषभ राशि के जातक अपने काम में संतुलन बनाए रखें। अपने काम को प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही जिद्द और गुस्से पर काबू रखें। इससे निजी और प्रोफेशनल रिश्तों में तनाव भी हो सकता है। अतः हर परिस्थिति में शांत रहें। बेकार के वाद- विवाद से बचें। इस महीने वित्तीय समस्या भी खड़ी हो सकती है। इसलिए, किसी भी तरह की फिजूलखर्ची से बचें। और बजट बनाकर खर्च करें। 

रिलेशनशिप: बातचीत से हल करें समस्या


जनवरी 2025 वृषभ राशि वालों को निजी रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। इसलिए, बातचीत से उसे सुलझाने का प्रयास करें। यह महीना शादीशुदा लोगों के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इसलिए, आपसी समझ और धैर्य से रिश्ते की उलझनों को सुलझाएं।  प्रेम संबंध में पार्टनर के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। बातचीत और विश्वास के जरीये इन मुद्दों को हल करने की कोशिश करें। अगर नए रिश्ते की तलाश में हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। 

व्यवसाय: साझेदारी से हो सकता है लाभ


जनवरी 2025 में अगर पार्टनरशिप का विचार बना रहे हैं, तो उसके लिए यह समय अनुकूल है। नौकरी और बिजनेस में उन्नति के संकेत हैं। मेहनत से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल हासिल की जा सकती है। हालांकि, समय का प्रबंधन करना जरूरी है। नौकरी में अधिकारियों से विवाद होने से नुकसान हो सकता है। अतः व्यर्थ के विवाद से बचें। 

स्वास्थ्य: गैस की समस्या कर सकती है परेशान

 
वृषभ राशि वालों को जनवरी 2025 में सांस की समस्या परेशान कर सकती है। साथ ही एसिडिटी, पाचन तंत्र और गले से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस महीने अपने आंखों की विशेष रूप से देखभाल जरूरी है। अत्यधिक काम होने से मानसिक और शारीरिक थकान होगी। इसलिए, खानपान में सादगी रखें। ठंडी चीजों को खाने से बचें। साथ ही नियमित व्यायाम करें और पूरी नींद लें। इससे ऊर्जा बनी रहेगी। जिससे  दौड़भाग अधिक होने से दिक्कत नहीं होगी। 

वृषभ राशि वालों के लिए शुभ समय 


कारोबारियों को माह की शुरुआत में आशा से कम लाभ हो सकता है। हालांकि, जनवरी के दूसरे सप्ताह से स्थितियां आपके पक्ष में बनती हुई नजर आएंगी। इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में अपेक्षा के अनुरूप सफलता हासिल होगी। हालांकि, जनवरी की शुरुआत में आपको अचानक से कुछ चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि के लोगों के लिए उपाय 


  • शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजा करें और खीर का भोग लगाएं।
  • शुक्रवार को शुक्र ग्रह से जुड़े मंत्रों का जाप करें।
  • शुक्रवार को किसी देवालय पर जाकर दूध, घी, दही, कपूर आदि का दान करें।
  • शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
  • शनिवार को पीपल के पेड़ का स्पर्श करते हुए परिक्रमा करें और पुष्प अर्पित करें।
  • शनिवार का व्रत रखें।

........................................................................................................
कार्तिगाई दीपम पौराणिक कथा

कार्तिगाई दीपम का पर्व मुख्य रूप से तमिलनाडु, श्रीलंका समेत विश्व के कई तमिल बहुल देशों में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और उनके पुत्र कार्तिकेय की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मासिक कार्तिगाई पर्व कब है

मासिक कार्तिगाई हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने आने वाला एक पवित्र दिन है। यह चंद्र मास के कार्तिगाई नक्षत्र के दौरान मनाया जाता है। साल 2025 में फरवरी माह में भी मासिक कार्तिगाई का त्योहार मनाया जाएगा।

मासिक दुर्गा अष्टमी व्रत विधि

सनातन हिंदू धर्म में, हर महीने मां दुर्गा के निमित्त मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत और पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा का व्रत करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।

मां दुर्गा के चमत्कारिक मंदिर

भारत को आध्यात्म और साधना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। वर्तमान में चल रहे महाकुंभ ने फिर से पूरे विश्व में यह बात पहुचाई है। नवरात्रि के अलावा यहां प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को भी दुर्गाष्टमी मनाई जाती है।

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang