Aaj Ka Ank Jyotish, 9 June 2025: आज का दिन यानी 9 जून 2025, अंक ज्योतिष के हिसाब से बहुत खास माना जा रहा है। आज का मूलांक 9 है, जो मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। यह ग्रह ऊर्जा, साहस, आत्मबल और जोश से जुड़ा होता है। ऐसे में जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है और आज का दिन उनके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं आज मूलांक 1 से 9 तक के लोगों के लिए दिन कैसा रहेगा।
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व के अवसर लेकर आया है। कार्यस्थल पर आपकी बातों को अहमियत मिलेगी। लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचें। साझेदारी के मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
भावनात्मक उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। परिवार में कुछ मामलों को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शांत रहकर स्थिति को संभाल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो मन को सुकून देगी।
ध्यान और एकाग्रता से आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों और अध्यापक वर्ग के लिए दिन शुभ है। धार्मिक कार्यों या आध्यात्मिक चर्चा में रुचि बढ़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
आज का दिन कुछ संघर्ष भरा रह सकता है। योजनाएं मन मुताबिक नहीं चलेंगी, लेकिन हिम्मत न हारें। फालतू विवादों से दूरी बनाकर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
बुद्धिमत्ता और बातचीत की कला से आप दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। बिज़नेस मीटिंग या इंटरव्यू के लिए अच्छा समय है। छोटी यात्राओं से लाभ हो सकता है।
आज का दिन प्रेम और रिश्तों के लिए अनुकूल है। पार्टनर के साथ समय बिताएं। कला, फैशन, डिजाइनिंग आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए नया अवसर मिल सकता है।
एकांत में समय बिताने की इच्छा रहेगी। मन थोड़ा विचलित हो सकता है, इसलिए ध्यान या प्रार्थना करें। करियर में बदलाव या नए विचार आ सकते हैं। किसी बुजुर्ग की सलाह फायदेमंद रहेगी।
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन थोड़ा समय लग सकता है। सेहत पर ध्यान दें, खासकर जोड़ों या कमर से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आज आपका दिन काफी जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। आप किसी नई शुरुआत कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
आज 24 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का ग्यारहवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तिथि द्वादशी और त्रयोदशी है। आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर आयुष्मान योग रहेगा।
आज 25 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का 12वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तिथि त्रयोदशी और चतुर्दशी है। आज रविवार का दिन है। इस तिथि पर शुक्ल योग रहेगा।
आज 26 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का 13वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्दशी है। आज सोमवार का दिन है। इस तिथि पर शुक्ल योग रहेगा। सूर्य देव वृषभ राशि में रहेंगे।
आज 27 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का 14वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तिथि अमावस्या है। आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर द्विपुष्कर योग रहेगा।