Logo

शादी-विवाह पूजा विधि

शादी-विवाह पूजा विधि

Vivah Puja Vidhi: विवाह को सफल बनाने के लिए की जाती है पूजा, जानें पूजा विधि और लाभ 


विवाह एक पवित्र संस्कार, जो दो लोगों को 7 जन्मों के लिए बांधता है। यह न केवल दो व्यक्तियों का मिलन है, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है।  इसे हिंदू संस्कृति में एक पवित्र अनुष्ठान माना गया है। इसी कारण से लोग विवाह की सफलता के लिए पूजा करते हैं। यह पूजा दंपति के वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम और आपसी समझ बनाए रखने के लिए की जाती है। विवाह को शुभ बनाने के लिए विभिन्न देवताओं की पूजा की जाती है। इससे  विवाह करने वाले दंपत्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं और जोड़े को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चलिए आपको विवाह के पूर्व की जाने वाली पूजा के महत्व, लाभ और प्रक्रिया के बारे में लेख के जरिए विस्तार से बताते हैं।


विवाह पूजा विधि


  • सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। उनकी पूजा से विवाह समारोह किसी भी तरह के विघ्न से बचा रहता है।
  • इसके बाद नवग्रहों की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा की जाती है। इससे वैवाहिक जीवन में सुख और सौभाग्य बना रहता है।
  • हर परिवार की एक कुलदेवी होती है। विवाह के पूर्व उनकी पूजा करना भी आवश्यक होता है।
  •  इसके बाद विवाह के मंडप में प्रवेश करने से पहले विशेष पूजा की जाती है, जिसमें दूल्हे का पूजन किया जाता है।
  • इसके बाद विवाह के दौरान पंडित पूजा करवाते हैं। और फिर सबसे महत्वपूर्ण चरण सात फेरे होते हैं, जिनमें वर-वधू अग्नि को साक्षी मानकर सात वचन देते हैं।
  • विवाह की पूर्णता के लिए दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है और मंगलसूत्र पहनाता है।


विवाह पूजा का लाभ 


विवाह पूजा करने से नवविवाहितों के जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं।उनका जीवन सुखमय और समृद्ध होता है। ग्रह दोषों से मुक्ति मिल जाती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ती है और परिवार में खुशहाली और सौभाग्य आता है।



विवाह पूजा का महत्व 


विवाह पूजा का मुख्य उद्देश्य नवविवाहित जोड़े को देवी-देवताओं का आशीर्वाद दिलाना  होता है। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है और देवताओं का आशीर्वाद भी उन पर बना रहता है। मान्यता है कि यह पूजा करने से पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और समझ बढ़ती है। यह पूजा दोनों परिवारों के बीच प्रेम और सद्भाव को भी बढ़ाती है। इसी कारण से दोनों परिवार इस पूजा को करने से पीछे नहीं हटते हैं।


........................................................................................................
मार्च ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव

मार्च माह में ग्रहों के राजा सूर्य समेत कई प्रमुख ग्रह अपनी चाल बदलेंगे, जिससे कई राशियों के जातकों को लाभ मिलेगा। यह महीना 5 राशियों के लिए नए अवसरों और सफलताओं का संचार करेगा।

छोटी होली इन 3 राशियों के लिए लाभकारी

छोटी होली होलिका दहन के दिन मनाई जाती है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। इस दिन ग्रहों के नक्षत्र बहुत खास चल रहे होते हैं। इस समय कुछ राशियों को बहुत लाभ हो सकता है, आइए जानें उन 3 खास राशियों के बारे में

इन तीन राशियों के लिए शुभ है होली

होली का पर्व इस बार 13 और 14 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यह वर्ष विशेष महत्व रखता है। 100 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है।

सूर्य गोचर से होली पर 3 राशि को लाभ

सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है, और यह आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, तथा सफलता का कारक होता है। भक्त वत्सल इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे हैं कि इस बार होली के दौरान 14 मार्च 2025 को सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे और 14 अप्रैल तक वहीं स्थित रहेंगे।

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang