नवीनतम लेख
हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी से जुड़ा होता है। इसे लक्ष्मी व्रत या शुक्रवार व्रत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है ताकि घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि हो। शुक्रवार का दिन व्रति, उपवास और पूजा के लिए शुभ माना जाता है, खासकर महिलाओं द्वारा, क्योंकि यह दिन उनके लिए विशेष रूप से पुण्यदायक होता है। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ-साथ देवताओं के अन्य रूपों की भी पूजा की जाती है, और विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है। अब ऐसे में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए सामग्री क्या है और पूजा की विधि के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में भक्त वत्सल के इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मां लक्ष्मी की पूजा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों को धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर और आसपास के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।