Aaj Ka Panchang 31 May 2025: आज 31 मई 2025 को ज्येष्ठ माह का 20वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तिथि पंचमी है। आज शनिवार का दिन है। इस तिथि पर रवि योग रहेगा। सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज शनिवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:51 ए एम से 12:47 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 08:51 ए एम से 10:35 ए एम तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है। आज कोई खास त्योहार नहीं है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि प्रारंभ - 30 मई 09:22 पी एम तक
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि समाप्त - 31 मई 08:15 पी एम तक
जब अश्लेषा नक्षत्र का संयोग शनिवार के दिन होता है, तो यह दिन आध्यात्मिक और तांत्रिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। अश्लेषा नक्षत्र का स्वामी सर्पों के अधिपति नाग माने जाते हैं, और शनिवार शनि देव का दिन है, जो कर्म, न्याय और ग्रह पीड़ा से संबंधित हैं। ऐसे में इस संयोग पर कर्म दोष, कालसर्प दोष, पितृ दोष और शनि से जुड़ी बाधाओं की शांति हेतु पूजा, तर्पण, दान तथा विशेष उपाय अत्यंत फलदायी होते हैं। यह दिन गुप्त साधना, उपाय, मंत्र सिद्धि और ग्रह शांति के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
तेजाजी महाराज राजस्थान के ऐसे वीर योद्धा और वचन निभाने वाले राजा हुए जिनकी याद में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को तेजा दशमी का पर्व मनाया जाता है।
यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान श्री कृष्ण की पूजा और उत्सव के लिए मनाया जाता है।
हिंदू धर्म में व्रत और त्योहारों का बहुत महत्व है। हर एक त्योहार और व्रत से जुड़ी कई कथाएं होती हैं, जिन्हें पढ़ने और जानने से व्यक्ति को धार्मिक लाभ होते हैं।
सनातन परंपरा के अनुसार परिवर्तनी एकादशी व्रत का बहुत अधिक महत्व माना जाता है।