Logo

30 March 2025 Panchang (30 मार्च 2025 का पंचांग)

30 March 2025 Panchang (30 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 30 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 30 March 2025: आज 30 मार्च 2025 चैत्र माह का चौदहवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि प्रतिपदा है। आज का दिन बेहद ही खास रहने वाला है, क्योंकि आज से ही चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इसी के साथ आज से ही हिंदु नववर्ष की शुरूआत भी हो रही है, जिसे गुड़ी पड़वां कहा जाता है। इसके अलावा आज सिन्धी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार चेटी चण्ड भी है। वहीं आज रविवार का दिन है। आज यानि प्रतिपदा तिथि के दिन इन्द्र और वैधृति योग है। आज चंद्रमा शाम 4 बजकर 35 मिनट तक मीन राशि में रहेंगे और इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। आज वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं। रविवार का व्रत सूर्य देव को समर्पित होता है। साथ ही आज शाम 4 बजकर 35 मिनट पर पंचक की अवधि समाप्त हो जाएगी। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 30 मार्च 2025


  • तिथि - चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  • नक्षत्र - रेवती 
  • दिन/वार- रविवार
  • योग- इन्द्र और वैधृति योग
  • करण- बव और बालव 


शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ - 29 मार्च शाम 04:27 बजे 

शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि समाप्त - 30 मार्च दोपहर 12:49 बजे


30 मार्च 2025 को बन रहे ये शुभ योग 


30 मार्च को हिन्दू नव वर्ष के मौके पर, कलात्मक राजयोग, बुधादित्य राजयोग, शुक्रादित्य, मालव्य राजयोग आदि जैसे शक्तिशाली योग का निर्माण होने जा रहा है। इसका सभी राशियों पर असर होगा। 


सूर्य-चंद्र गोचर


  • सूर्य- मीन राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र- चंद्रमा शाम 4 बजकर 35 मिनट तक मीन राशि में रहेंगे और इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे।
  • दुर्लभ संयोग- इस बार जिस दिन नव हिन्दू वर्ष की शुरुआत होगी, उस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में एक साथ विराजमान होंगे। इतना ही नहीं बल्कि इनके साथ शुक्र और बुध भी उपस्थित होंगे। इसलिए इस विक्रम संवत के पहले दिन को बहुत ही खास माना जा रहा है, क्योंकि 100 साल बाद इस दिन मीन राशि ग्रहों की युति होने जा रही है। आपको बता दें कि इन 4 शुभ ग्रहों की युति से अनेक राजयोगों का निर्माण हो रहा है। इन विशेष ग्रहों की युति और योग से 5 राशियों के जातकों को लाभ होगा-


  1. मेष राशि: आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  2. मिथुन राशि: करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं।
  3. कन्या राशि: करियर में उन्नति का संकेत, आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  4. कुंभ राशि: आर्थिक लाभ का संकेत, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं।
  5. मीन राशि: भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं।


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर 
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 38 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर   
  • चन्द्रास्त - शाम 07 बजकर 50 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 30 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - शाम 4:35 बजे से 31 मार्च प्रात:काल 6:12 बजे तक।  
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात: 04:41 बजे से सुबह 05:27 बजे तक।
  • अमृत काल - दोपहर 02:28 बजे से दोपहर 03:52 बजे तक।  
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:50 तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:37 बजे से शाम 07:00 बजे तक।
  • निशिता मुहूर्त  - 31 मार्च रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 31 मार्च रात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:38 बजे से शाम 07:47 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025


  • राहु काल - शाम 05:05 बजे से शाम 05:38 बजे तक।
  • गुलिक काल - दोपहर 03:32 बजे से शाम 05:05 बजे तक।
  • यमगंड - दोपहर 12:26 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त - शाम 04:59 बजे से शाम 05:48 बजे तक। 
  • पंचक - प्रात:काल 06:13 बजे से शाम 4:35 बजे तक। 


30 मार्च 2025 पर्व/त्योहार/व्रत


आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो कि सूर्य देव को समर्पित है। इसके अलावा आज से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इसी के साथ आज से ही हिंदु नववर्ष की शुरूआत भी हो रही है, जिसे गुड़ी पड़वां कहा जाता है। इसके अलावा आज सिन्धी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार चेटी चण्ड भी है। 


आज का उपाय 30 मार्च 2025


30 मार्च को इन्द्र और वैधृति योग बन रहा है। इन दोनों ही योगों को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं आज रविवार का दिन है। ऐसे में आप सूर्य देव की आराधना करें। 


  • रविवार के उपाय- अगर आप रोज सूर्य देव की पूजा नहीं कर पा रहे हैं तो रविवार के दिन अर्घ्य देकर पुण्य फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाना चाहते हैं तो आज के दिन अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करने के साथ ही सूर्यदेव के इस मंत्र का 21 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।'
  • चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन उपाय- चैत्र नवरात्रि आज से शुरू हो रहे हैं और घट स्थापना के बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाएगी। माता की पूजा और भोग में सफेद रंग की चीजों का ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। माता को सफेद फूल, सफेद वस्त्र, सफेद मिष्ठान अर्पित करें। माता शैलपुत्री की पूजा करने से कुंवारी कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 


30 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज रेवती नक्षत्र है। रेवती नक्षत्र को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये सामान्य माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, आज का दिन बेहद ही खास रहने वाला है क्योंकि आज से ही चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इसी के साथ आज से ही हिंदु नववर्ष की शुरूआत भी हो रही है, जिसे गुड़ी पड़वां कहा जाता है। इसके अलावा आज सिन्धी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार चेटी चण्ड भी है।


........................................................................................................
जय जय सुरनायक जन सुखदायक (Jai Jai Surnayak Jan Sukhdayak Prantpal Bhagvant)

जय जय सुरनायक जन सुखदायक प्रनतपाल भगवंता ।
गो द्विज हितकारी जय असुरारी सिधुंसुता प्रिय कंता ॥

जय जयकार माता की (Jai Jaikaar Karo Mata Ki)

जय जयकार माता की,
आओ शरण भवानी की

जय महांकाल जय महांकाल (Jai Mahakal Jai Mahakal)

जय महाकाल जय महाकाल,
जय महांकाल जय महांकाल,

जय महाकाली शेरावाली, सारे जग की तू रखवाली (Jai Mahakali Sherawali Saare Jag Ki Tu Rakhwali)

जय महाकाली शेरावाली,
सारे जग की तू रखवाली,

यह भी जाने

संबंधित लेख

HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang