Logo

28 March 2025 Panchang (28 मार्च 2025 का पंचांग)

28 March 2025 Panchang (28 मार्च 2025 का पंचांग)

 Aaj Ka Panchang: आज 28 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 28 March 2025: आज 28 मार्च 2025 चैत्र माह का बारहवां दिन है और आज इस पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष तिथि चतुर्दशी है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर शुक्ल योग और ब्रह्म योग है। वहीं चंद्रमा शाम 4 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि पर गोचर करेंगे। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। शुक्रवार का व्रत मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित होता है। ध्यान रहे कि ये अवधि पंचक की चल रही है, इस दौरान सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। आज के दिन कुछ समय के लिए भद्रा का भी साया रहेगा। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 28 मार्च 2025


  • तिथि - चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 
  • नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद 
  • दिन/वार - शुक्रवार
  • योग - शुक्ल योग और ब्रह्म योग
  • करण - विष्टि और शकुनि


कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि प्रारंभ - 27 मार्च रात्रि 11:03 बजे 

कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि समाप्त - 28 मार्च शाम 07:55 बजे


सूर्य-चंद्र गोचर


  • सूर्य - मीन राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र - शनि अमावस्या से पहले चंद्र देव 28 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे। यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों को होगा फायदा-


मेष राशि: धन लाभ और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि: नए आय स्रोत बनेंगे और पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।

धनु राशि: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है और निवेश के लिए समय शुभ है।


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त


  • सूर्योदय - सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर 
  • सूर्यास्त -  शाम 6 बजकर 37 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 29 मार्च प्रात:काल 06 बजकर 00 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 29 मार्च शाम 05 बजकर 32 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 28 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - आज सर्वार्थ सिद्धि योग नहीं बन रहा है।  
  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात: 04:42 बजे से सुबह 05:29 बजे तक।
  • अमृत काल - दोपहर 02:57 बजे से दोपहर 04:24 बजे तक।  
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:02 बजे से दोपहर 12:51 तक।
  • विजय मुहूर्त   -  दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त  - शाम 06:36 बजे से शाम 06:59 बजे तक।
  • निशिता मुहूर्त - 29 मार्च रात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 29 मार्च रात्रि 12 बजकर 49 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:37 बजे से शाम 07:47 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 28 मार्च 2025


  • राहु काल  - सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक।
  • गुलिक काल  - सुबह 07:48 बजे से सुबह 09:21 बजे तक।
  • यमगंड - दोपहर 3:32 बजे से शाम 05:04 बजे तक।
  • दिशाशूल  - पश्चिम दिशा, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - सुबह 08:44 बजे से सुबह 09:33 बजे तक और दोपहर 12:51 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक। 
  • भद्रा - सुबह 6:16 बजे से 9:32 बजे तक।
  • पंचक - पूरा दिन  


28 मार्च 2025 पर्व/त्योहार/व्रत


  • आज आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो कि मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित है। 


आज का उपाय 28 मार्च 2025


28 मार्च को शुक्ल और ब्रह्म योग बन रहा है। इन दोनों ही योगों को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। ऐसे में आप आज मां लक्ष्मी की पूजा विधवत रूप से करें। साथ ही इस दिन इस दिन दान में सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, गुड़ आदि देना शुभ माना जाता है।  


28 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है। पूर्व भाद्रपद को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये सामान्य माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से पूजा करें। 


........................................................................................................
ऐसा प्यार बहा दे मैया (Aisa Pyar Baha De Maiya)

या देवी सर्वभूतेषु,
दया-रूपेण संस्थिता ।

ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें (Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame)

ऐसी भक्ति हे शम्भू दे दो मुझे,
रात दिन मैं भजन तेरे गाता रहूं,

ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन (Aisi Lagi Lagan, Meera Ho Gai Magan)

ऐसी लागी लगन,
मीरा हो गयी मगन,

ऐसी सुबह ना आए, आए ना ऐसी शाम (Aisi Suwah Na Aye, Aye Na Aisi Sham)

शिव है शक्ति, शिव है भक्ति, शिव है मुक्ति धाम।
शिव है ब्रह्मा, शिव है विष्णु, शिव है मेरा राम॥

यह भी जाने
HomeAartiAartiTempleTempleKundliKundliPanchangPanchang