कल्पवास की पूजा विधि

MahaKumbh 2025: महाकुंभ की विशेष परंपरा है कल्पवास, जानें किस विधि से करें पूजा 


कल्पवास हिंदू धर्म की एक विशेष धार्मिक परंपरा है, जो माघ महीने में प्रयागराज के  संगम तट पर की जाती है। यह व्रत व्यक्ति को भगवान के और करीब लाने में मदद करता है। इस बार माघ माह 21 जनवरी से शुरु हो रहा है। इस दौरान महाकुंभ भी पड़ रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कल्पवास की प्रक्रिया का पालन करने के लिए संगम तट पर पहुंचने वाले हैं। यह लोग एक महीने तक कठोर नियमों का पालन करेंगे और अपना जीवन भगवान की साधना में समर्पित कर देंगे। एक महीने की आध्यात्मिक यात्रा उनके लिए जीवन में आगे बढ़ने और आत्मिक शांति प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी। चलिए आपको कल्पवास की प्रक्रिया, पूजा विधि और इसके नियमों के बारे में बताते हैं। लेकिन सबसे पहले जानिए कल्पवास क्या है।


क्या होता है कल्पवास 


कल्पवास एक कठिन तपस्या है, जिसे भगवान से जुडने का माध्यम माना जाता है। इस तप को करने से आध्यात्मिक शांति मिलती है।इसके लिए श्रद्धालुओं को माघ माह संगम तट पर बिताना होता है।  औप अपनी सांसारिक मोह को त्याग कर भगवान की साधना में अपने आप को समर्पित करना पड़ता है। माना जाता है कि जो व्यक्ति कल्पवास करता है, उसे पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष प्राप्त होता है।



कल्पवास के दौरान की पूजा विधि 


  • संगम स्नान : कल्पवास की शुरुआत संगम पर पवित्र स्नान से होती है। यह स्नान आंतरिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इसी के बाद ही श्रद्धालु अपने संकल्प की पूर्ति के लिए एक महीने की तपस्या करने का व्रत लेते हैं।
  • जप और ध्यान : कल्पवास के दौरान कल्पवासी  अपना ज्यादातर समय भगवान के जप और ध्यान में निकालते हैं।  यह आत्मा की शुद्धि और मानसिक शांति प्राप्ति का तरीका है। इसके अलावा उन्हे धार्मिक ग्रंथों का पाठ भी नियमित तरीके से करना होता है।
  • दान-पुण्य और सात्विक आहार : इस अवधि में श्रद्धालु केवल सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं और ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं।  इसके अलावा  कल्पवास के दौरान दान-पुण्य का बहुत महत्व है। इसमें गरीबों को भोजन करवाना,वस्त्र और अन्न का दान करना बेहद पुण्य का कार्य माना जाता है।



कल्पवास की प्रक्रिया के  नियम


धर्म ग्रंथों के मुताबिक कल्पवास के दौरान 21 नियमों का पालन करना होता है, जिसमें सत्य बोलना, अहिंसा का पालन करना, सात्विक भोजन करना जैसा नियम शामिल है। यह नियम अनुशासन का प्रतीक होते हैं।


व्रत और तपस्या


कल्पवास के दौरान श्रद्धालु दिन में सिर्फ एक ही बार भोजन करते हैं। और दिन में गंगा नदी पर तीन बार स्नान करते हैं।


सत्य-अहिंसा का पालन 


कल्पवास के दौरान  ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए श्रद्धालु संकल्प लेते हैं और किसी तरह की हिंसा से बचते हैं।


भजन कीर्तन 


कल्पवास के दौरान श्रद्धालु अपना ज्यादातर समय भगवान की साधना में लगाते हैं, और भजन कीतर्न में लगे रहते हैं।


तुलसी का बिरवा और जौ 


कल्पवासी संगम तट पर अपना टेंट लगाने के साथ- साथ तुलसी का बिरवा लगाते हैं, जो उनके जीवन को शुद्ध और पवित्र बनाने का प्रतीक होता है। तुलसी हिंदू धर्म में बेहद पवित्र भी मानी जाती है। वहीं कल्पवास के पहले ही दिन श्रद्धालु जौ भी बोते हैं, जो समय के साथ उगते हैं। इनमें से उगे हुए जौ का कुछ हिस्सा श्रद्धालु पानी में बहा देते हैं, तो वहीं कई अपने साथ ले जाते हैं।


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।