कार्तिक माह की पूर्णिमा को देव दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन गंगा, यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इस वर्ष ये पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा जो सुबह 6:20 बजे से शुरू होकर मध्यरात्रि 2:59 बजे समाप्त होगा। विशेष बात यह है कि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर गजकेसरी और शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस दिन भगवान विष्णु मत्स्य अवतार में जल में निवास करते हैं। इसलिए, जल में दीपदान की भी परंपरा है। आइए विस्तार से जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर बनने वाले शुभ योग के बारे में।
इस साल कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है, जो लगभग 30 वर्षों के बाद बन रहा है। इस योग के दौरान चंद्रमा और मंगल ग्रह एक-दूसरे की राशि में स्थित होंगे। जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही बुधादित्य राजयोग भी इस दिन बनेगा। ये योग शुभ फल प्रदान करता है। इन योगों में किए गए दान और पुण्य के कार्य विशेष लाभकारी माने जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शश राजयोग का निर्माण भी हो रहा है जो व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और सुख-शांति लाने में सहायक माना गया है।
इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ सुबह 6:20 बजे होगा और इसका समापन रात 2:59 बजे होगा। इस पूरे दिन को विशेष पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने, दान करने और जरूरतमंदों की सहायता करने से अत्यधिक लाभ मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों जैसे गंगा, यमुना, सरस्वती या किसी भी पवित्र जल स्रोत में स्नान करना विशेष फलदायी माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है और घर में सुख-शांति का वास होता है। इसके अलावा इस दिन दीपदान का भी विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के रूप में मनाया जाता है और इस दिन जल में दीपदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और घर में समृद्धि का आगमन होता है।
कार्तिक मास की पूर्णिमा को लेकर एक विशेष धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु इस दिन मत्स्य अवतार में जल में निवास करते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, जिससे इसे त्रिपुरासुर पूर्णिमा भी कहा जाता है। भगवान विष्णु के जल में निवास करने की मान्यता के कारण इस दिन जल में दीप जलाने की परंपरा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे देवताओं की दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है और जल में दीपदान से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
इस दिन भगवान शिव भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करना भी अत्यंत लाभकारी माना गया है। माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि, सुख और शांति आती है। इसके साथ ही दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है। पवित्र नदी में स्नान के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ माना गया है। साथ ही भूखे लोगों को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व गजकेसरी योग और शश राजयोग के निर्माण के साथ अत्यंत शुभ फल देने वाला है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान, पूजा और दान-पुण्य से जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है।
महाभारत के भीषण युद्ध में कई महान योद्धाओं ने अपने प्राण गवाए, लेकिन एक ऐसा योद्धा था जिसे आज भी जीवित माना जाता है। वह गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शंकर के आशीर्वाद से अश्वत्थामा को अमरता का वरदान प्राप्त था।
कभी आपने सोचा है कि महादेव की तीसरी आंख क्यों चमकती है? क्या आप जानते हैं कि इस तीसरी आंख ने कई बार संसार को बचाया भी है और तबाह भी किया है। हिंदू धर्म में महादेव को देवों के देव कहा जाता है। धार्मिक शास्त्रों में भगवान शिव की अनेकों कथाएं प्रचलित हैं।
कुंभ मेला भारत की प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है, जिसे विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन माना जाता है। हर 12 साल में होने वाले इस आयोजन का मुख्य आकर्षण साधु संतों के अखाड़े होते हैं। अखाड़े हिंदू धर्म के प्रमुख संगठन , जो सनातन के प्रचार-प्रसार का काम करते है।
प्रयागराज हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में गिना जाता है। महादेव की इस पावन नगरी में 12 जनवरी से 26 फरवरी के बीच कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां के संगम घाट पर स्नान करने पहुचेंगे। यह घाट करोड़ों श्रद्धालुओं को सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है।