Vivah Muhurat Falgun 2025: फाल्गुन महीने में 19 दिन बजेंगी शहनाइयां, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त और तिथि
फरवरी महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने का समापन शिवरात्रि के दो दिन बाद होगा। आसान शब्दों में कहें तो 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इसके दो दिन बाद मार्च महीने की शुरुआत होगी। इससे पहले फाल्गुन महीने की शुरुआत होगी। ज्योतिषियों की मानें तो माघ और फाल्गुन का महीना विवाह के लिए उत्तम माना गया है। इस महीने में विवाह करने से वर और वधू का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। तो आइए, इस आर्टिकल में फाल्गुन महीने में विवाह मुहूर्त की तिथियां के बारे में जानते हैं।
फरवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त
- 2 फरवरी 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 09:14 बजे से 07:08 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद, रेवती।
- 3 फरवरी 2025, सोमवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 07:08 बजे से शाम 05:40 बजे तक, नक्षत्र: रेवती।
- 6 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- रात 07:29 बजे से 7 फरवरी 2025, सुबह 07:06 बजे तक, नक्षत्र:रोहिणी।
- 7 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 07:06 बजे से शाम 04:17 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, दशमी।
- 12 फरवरी 2025, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 01:58 बजे से 13 फरवरी 2025, सुबह 07:01 बजे तक, नक्षत्र:मघा।
- 13 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 07:01 बजे से सुबह 07:31 बजे तक, नक्षत्र: मघा।
- 14 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- रात 11:09 बजे से 15 फरवरी 2025, 06:59 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी, हस्त।
- 15 फरवरी 2025, शनिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:59 बजे से सुबह 10:48 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी।
- 16 फरवरी 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:59 बजे से सुबह 08:06 बजे तक, नक्षत्र: हस्त।
- 18 फरवरी 2025, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 09:52 बजे से 9 फरवरी 2025, सुबह 06:56 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती।
- 19 फरवरी 2025, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:56 बजे से रात 07:32 बजे तक, नक्षत्र: स्वाती।
- 21 फरवरी 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 11:59 बजे से दोपहर 03:54 बजे तक, नक्षत्र: अनुराधा।
- 23 फरवरी 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- दोपहर 01:55 बजे से सुबह 06:43 बजे तक, नक्षत्र: मूल।
- 25 फरवरी 2025, मंगलवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 08:15 बजे से शाम 06:31 बजे तक, नक्षत्र: उत्तराषाढा।
मार्च में विवाह के शुभ मुहूर्त
- 1 मार्च शनिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 11:22 बजे से 1 मार्च 2025, सुबह 06:45 बजे तक, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद, तृतीया।
- 2 मार्च 2025, रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:45 से 03 मार्च 2025 रात 01:14 बजे तक, नक्षत्र:उत्तराभाद्रपद, रेवती
- 6 मार्च 2025, बृहस्पतिवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- रात 10:01 बजे से 7 मार्च 2025, सुबह 06:40 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, मॄगशिरा।
- 7 मार्च 2025, शुक्रवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 06:40 बजे से सुबह 11:32 बजे तक, नक्षत्र: रोहिणी, मृगशिरा।
- 12 मार्च 2025, बुधवार, शुभ विवाह मुहूर्त:- सुबह 08:43 बजे से 12 मार्च 2025, सुबह 04:05 बजे तक, नक्षत्र: मघा।
16 संस्कारों में से एक होता है विवाह संस्कार
सनातन धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्मों में से एक है, जो कई प्रकार की परंपराओं और मान्यताओं से समृद्ध है। इस परंपरा में से एक शुभ विवाह भी है, यह जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण पल होता है। विवाह कई तरह से किए जाते हैं। क्षेत्र के हिसाब से अपने-अपने रीति-रिवाज और महत्व होते हैं। हिंदू धर्म में यह 16 संस्कारों में से एक होता है और इसके बगैर कोई भी व्यक्ति गृहस्थ आश्रम में प्रवेश नहीं कर सकता है। इसलिए, हमारे शास्त्रों में विवाह को सबसे महत्वपूर्ण और कल्याणकारी संस्कार माना जाता है।