आटा का दीपक जलाने के फायदे

चैत्र नवरात्रि 2025: आटे का दीपक जलाने से होगी सुख-समृद्धि, जानें सही विधि और फायदे


चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का विशेष महत्व होता है। भक्त पूरे श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं और देवी मां को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय अपनाते हैं। उन्हीं उपायों में से एक है आटे का दीपक जलाना। धार्मिक मान्यता के अनुसार, आटे से बना दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं आटे का दीपक बनाने और उसे जलाने की सही विधि।

पूजा के लिए ऐसे बनाएं आटे का दीपक


  1. सबसे पहले साफ आटे को गंगाजल मिले पानी से गूंथ लें।
  2. आटा न बहुत सख्त हो और न ही बहुत मुलायम।
  3. आटे में हल्दी मिलाएं ताकि इसका रंग शुभ लगे।
  4. छोटी लोई बनाकर उसे गोल आकार दें और अंगूठे से बीच में गड्ढा बनाएं।
  5. चाहें तो किसी गहरे ढक्कन की मदद से दीए का आकार सही कर सकते हैं।

आटे के दीपक को जलाने का सही तरीका


आटे का दीपक बनाने के बाद इसे हल्का सूखने दें। फिर इसमें शुद्ध देसी घी और रूई की बाती डालें। इसे घर के मंदिर, मुख्य द्वार और तुलसी के पास जलाएं। दीपक जलाते समय मां दुर्गा के किसी मंत्र का जाप करें।

आटे के दीपक जलाने के लाभ


  • घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • देवी लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
  • सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
  • बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।