21 फरवरी 2025 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 21 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 21 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज गुरुवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। वहीं आज जानकी जयंती का व्रत भी रखा जाएगा। जो माता सीता को समर्पित है।  आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज शुक्रवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 21 फरवरी 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि
  • नक्षत्र - अनुराधा  नक्षत्र
  • दिन/वार - शुक्रवार
  • योग - व्याघात योग
  • करण -  तैतिल और कौलव


सूर्य-चंद्र गोचर 21 फरवरी 2025


वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 21 फरवरी, 2025 एक महत्वपूर्ण दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जिसे एक शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस तिथि को दो विशेष और शुभ ज्योतिषीय योग बन रहे हैं, जो

 इस दिन को और भी खास बना रहे हैं। ये दोनों योग बहुत ही फलदायी हैं। आपको बता दें, बुध-गुरु का केंद्र योग तब बनता है जब बुध और गुरु ग्रह एक दूसरे से केंद्र में स्थित होते हैं। इस योग को ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मैत्रेय योग को ऋण का भुगतान करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस योग में लिए गए ऋण को चुकाना आसान होता है और यह आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। इस योग से कुछ राशियों को लाभ हो सकता है।


  • मेष राशि -  बुध-गुरु के केंद्र योग और मैत्रेय योग के प्रभाव से मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल संकेत हैं। आय के नए स्रोत उत्पन्न हो सकते हैं और व्यापार में वृद्धि की संभावना है। यदि आप कोई नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल है। नए व्यापारिक अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं, जिससे धन लाभ की संभावना बढ़ेगी।
  • कन्या राशि- बुध-गुरु के केंद्र योग और मैत्रेय योग के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों के लिए शिक्षा और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। इसका मतलब है कि जो लोग अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। वहीं, जो लोग नौकरी या व्यवसाय में हैं, उन्हें भी सफलता मिलने के योग हैं।
  • मीन राशि -  बुध-गुरु के केंद्र योग और मैत्रेय योग के प्रभाव से मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिरता आने की संभावना है। जो लोग व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं और धन लाभ भी हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति पर कोई कर्ज है, तो इस अवधि में उससे मुक्ति मिलने के संकेत हैं। इस अवधि में सामाजिक जीवन में भी सक्रियता बढ़ेगी और नए लोगों से संबंध बनेंगे जिनसे लाभ होगा। यह समय मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से अच्छा रहने वाला है।


सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 44 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 10 मिनट तक
  • चंद्रोदय - शाम 05 बजकर 44 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 22 फरवरी को सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक


आज का शुभ मुहूर्त और योग 21 फरवरी 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 54 मिनट से लेकर अगले दिन शाम 03 बजकर 54 मिनट तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 13  मिनट तक।
  • अमृत काल - नहीं है।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक 
  • विजय मुहूर्त -  देर रात 02 बजकर 28  मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 13 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 39 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर रात 01 बजकर 02 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 16 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 21 मिनट तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 21 फरवरी 2025 

 

  • राहु काल - सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 44 मिनट तक।
  • यमगंड -  सुबह 06 बजकर 54 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 20 मिनट तक।
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  -  सुबह 09 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 56 मिनट तक।


पर्व और त्योहार 21 फरवरी 2025


  • 21 फरवरी 2025 व्रत - शुक्रवार व्रत, जानकी जयंती


आज का उपाय 21 फरवरी 2025


21 फरवरी को अनुराधा नक्षत्र और व्याघात योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें। इस दिन व्रत जरूर रखें और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें और इस दिन जानकी जयंती का व्रत भी रखा जाएगा। जो माता सीता को समर्पित है। अगर किसी व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो आज के दिन कुछ उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 


21 फरवरी 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज अनुराधा नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। आज शुक्रवार है, जो माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि है।  आज जानकी जयंती है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। सर्वार्थ सिद्धि योग आज का एक और शुभ संयोग है, जो किसी भी कार्य को करने के लिए अनुकूल है। राहुकाल से बचने के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को शुभ मुहूर्त में करना चाहिए।


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।