नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 16 February 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वहीं आज रविवार का दिन है। इस तिथि पर धृति और शूल योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 08 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 54 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 19 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें और विधिवत रूप से पूजा-पाठ करें। इतना ही नहीं, आज इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी रखा जाएगा। जो भगवान गणेश को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। दो प्रमुख ग्रह, बुध और सूर्य, इस सप्ताह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुंभ राशि में त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। यह एक अत्यंत शुभ योग माना जाता है, जो कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम ला सकता है। बुध, जो बुद्धि, वाणी और संचार के कारक हैं, 11 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। त्रिग्रह योग के प्रभाव से जातकों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। यह योग आत्मविश्वास, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। यह जातकों के लिए नए अवसर और सफलता लेकर आ सकता है।
16 फरवरी को धृति योग और शूल योग दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करें और आज संकष्टी चतुर्थी तिथि भी है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस दिन व्रत रखता है। उसे सभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज हस्त और चित्रा नक्षत्र है, जो कि शुभ नक्षत्रों में से एक है। आज हस्त नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। आज रविवार है, जो कि सूर्य देव का दिन है। आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी है, जो कि भगवान गणेश को समर्पित है। आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज के दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही फलदायी होता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।