नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 14 February 2025: आज इस पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वहीं आज शुक्रवार का दिन है। इस तिथि पर अतिगण्ड और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर 01 बजकर 08 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
सूर्य 14 फरवरी, 2025 को सुबह 05:55 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस गोचर से मकर राशि में स्थित चंद्रमा और सूर्य की युति बनेगी, जो कुछ राशि वालों के लिए फलदायी हो सकती है। इस अवधि के दौरान, कुछ राशि वालों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना है, तो कुछ को व्यापार में लाभ हो सकता है। हालांकि, सूर्य और चंद्रमा की युति कुछ राशि वालों के लिए तनाव और चिंता का कारण भी बन सकती है।
राहु काल - सुबह 11 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 8 बजकर 28 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक।
यमगंड - शाम 03 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 04 बजकर 53 मिनट तक।
दिशाशूल - पश्चिम दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
दुर्मुहूर्त - शाम 06 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 34 मिनट तक।
14 फरवरी को अतिगण्ड और सिद्धि योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं फाल्गुन माह भी आरंभ हो चुका है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें और सफेद चीजों का दान विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।
फाल्गुन माह हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में कई महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं। आज का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। आज शुभ मुहूर्त और शुभ योग में माता लक्ष्मी की पूजा करें और आज के दिन आप सफेद रंग के चीजों की खरीदारी करें। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न या सफेद मिठाई का दान करने से भाग्योदय हो सकता है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।