12 फरवरी 2025 का पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 12 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


 Aaj Ka Panchang 12 February 2025: आज 12 फरवरी 2025 माघ माह का 30वां दिन का है और आज इस पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। वहीं आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से लेकर शाम 1 बजकर 52 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं। जो भगवान गणेश को समर्पित है। साथ ही आज माघ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। साथ ही आज कुंभ संक्रांति का व्रत भी रखा जाएगा। जो सूर्यदेव को समर्पित है। यह तिथि स्नान और दान के लिए उत्तम फलदायी माना जाता है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 

आज का पंचांग 12 फरवरी 2025


तिथि - माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा
नक्षत्र - आश्लेषा
दिन/वार - बुधवार
योग - सौभाग्य योग 
करण - बावा और विष्टि

सूर्य-चंद्र गोचर 12 फरवरी 2025


वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे और कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है, इसलिए 12 फरवरी को कुंभ संक्रांति भी मनाई जाएगी। यह एक शुभ अवसर है और इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। माना जाता है कि गंगा स्नान करने से साधक के द्वारा जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही, इस दिन पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य करने का भी विधान है।

मिथुन राशि - चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों को सभी क्षेत्रों में मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। पड़ोसी से संबंध मधुर होंगे। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। आमदनी बढ़ेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। धन की स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 
कन्या राशि - माघ पूर्णिमा तक कन्या राशि के जातकों के लिए धन लाभ की प्रबल संभावना है। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कारोबार में भी मुनाफा बढ़ेगा। लंबे समय से चली आ रही चिंताएँ और मानसिक विकार दूर होंगे, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। यह समय कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस दौरान वे वाहन या मकान खरीदने पर विचार कर सकते हैं।

सूर्य और चंद्रमा का समय


सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लेकर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 17 मिनट तक
चंद्रोदय - 12 फरवरी को शाम 06 बजकर 12 मिनट से लेकर
चंद्रास्त - 13 फरवरी को सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 12 फरवरी 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - शाम 06 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 01 बजकर 02 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 28  मिनट तक।
  • अमृत काल - शाम 05 बजकर 55 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 27  मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 07 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 37 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 29 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 09 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 26 मिनट तक।

माघ पूर्णिमा स्नान मुहूर्त 12 फरवरी 2025 


माघ पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है जो माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गंगा नदी या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है।

  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:19 बजे से 06:10 बजे तक
  • प्रातः काल - 07:02 बजे से 08:25 बजे तक
  • मध्य प्रातः काल - 08:25 बजे से 09:49 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त - 11:12 बजे से 12:35 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त 12 फरवरी 2025 

 
  • राहु काल - दोपहर 12 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 05 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 11 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक।
  • यमगंड -  सुबह 08 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 53 मिनट तक।
  • दिशाशूल - उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - सुबह 09 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 04 मिनट तक।

पर्व और त्योहार 12 फरवरी 2025


  • 12 फरवरी 2025 व्रत - बुधवार व्रत, माघ पूर्णिमा स्नान और व्रत, कुंभ संक्रांति सूर्यदेव पूजा और व्रत

आज का उपाय 12 फरवरी 2025


10 फरवरी को सौभाग्य योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। आज माघ पूर्णिमा का दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। साथ ही आज कुंभ संक्रांति भी है,जो सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा का विधान है। अगर आप सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि चाहते हैं तो इस दिन विधिवत रूप से दान करें और सूर्यदेव की पूजा करने के साथ-साथ मंत्रों का जाप करें और आज भगवान शिव की पूजा का भी विधान है। 

12 फरवरी 2025, आज के पंचांग का महत्व


आज माघ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। यह तिथि भगवान गणेश, भगवान शिव और को समर्पित है। आज आश्लेषा नक्षत्र है और कुंभ संक्रांति भी है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। आज के दिन ऐसा संयोग बन रहा है, जिसमें सूर्यदेव और चंद्रमा की पूजा-अर्चना करने का विधान है। आज के दिन स्नान-दान जरूर करें और इस दिन अगर आप बाहर जा रहे हैं तो घर से खीर खाकर ही जाएं और संध्या के समय भगवान शिव के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा जरूर करें। आज आप सूर्य यंत्र की पूजा भी कर सकते हैं। इससे मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।