Aaj Ka Panchang: आज 11 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Panchang 11 February 2025: आज 11 फरवरी 2025 माघ माह का 29वां दिन का है और आज इस पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। वहीं आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर सौभाग्य और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। वहीं आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त है। जो दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 08 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल दोपहर 3 बजकर 28 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 52 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं। जो हनुमान जी को समर्पित है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है।
आज का पंचांग 11 फरवरी 2025
- तिथि - माघ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि
- नक्षत्र - आश्लेषा और पुष्य नक्षत्र
- दिन/वार - मंगलवार
- योग - सौभाग्य और आयुष्मान योग
- करण - वणिज और विष्टि
सूर्य-चंद्र गोचर 11 फरवरी 2025
11 फरवरी 2025 को ग्रहों की स्थिति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर में तरक्की के मौके मिलेंगे। प्यार और रिश्तों में भी खुशहाली आएगी। यह बदलाव किन राशियों के लिए शुभ होगा, यह अभी बताना मुश्किल है। हालांकि, कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए यह दिन विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा। इन राशियों के जातकों को इस दिन हर क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है।
- मेष राशि - मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई सौगातें लेकर आ रहा है। लंबे समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को आज धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। यानी, आपके वित्तीय हालात बेहतर होने वाले हैं।
- धनु राशि - धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। यह दिन आपके लिए नए अवसरों का पिटारा लेकर आया है। आपने जो मेहनत की है, उसका फल मिलने का समय आ गया है। आपके करियर में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप विद्यार्थी हैं, तो आपको अपनी पढ़ाई में उत्कृष्ट परिणाम मिलेंगे। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
- मकर राशि - इस दिन आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यह लाभ किसी रुके हुए काम के पूरा होने से हो सकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ है। इस दिन शुरू किया गया काम आपको सफलता और समृद्धि प्रदान करेगा। आपके वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और आप एक दूसरे के साथ खुशी के पल बिताएंगे।
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लेकर
- सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 16 मिनट तक
- चंद्रोदय - 11 फरवरी को शाम 05 बजकर 16 मिनट से लेकर
- चंद्रास्त - 12 फरवरी को सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक
आज का शुभ मुहूर्त और योग 11 फरवरी 2025
- सर्वार्थ सिद्धि योग - शाम 06 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 29 मिनट तक।
- अमृत काल - दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 54 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 03 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त - सुबह 02 बजकर 10 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 29 मिनट तक।
- संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 20 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 11 फरवरी 2025
- राहु काल - दोपहर 3 बजकर 28 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 52 मिनट तक
- गुलिक काल - सुबह 09 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक।
- यमगंड - सुबह 11 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक।
- दिशाशूल - उत्तर दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
- दुर्मुहूर्त - सुबह 09 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 04 मिनट तक।
पर्व और त्योहार 11 फरवरी 2025
- 11 फरवरी 2025 व्रत - मंगलवार व्रत
आज का उपाय 11 फरवरी 2025
10 फरवरी को सौभाग्य और आयुष्मान योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। इस शुभ योग में व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आज 11 फरवरी को माघ मास का मंगलवार का दिन है और इस दिन मंगलवार का व्रत रखा जाएगा। इसलिए आप आज के दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही इस दिन व्रत रखें और दान-पुण्य विशेष रूप से करें। इस दिन इनकी पूजा करने से व्यक्ति को मंगलदोष से छुटकारा मिल सकता है।
11 फरवरी 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि हनुमान जी को समर्पित है। आज आश्लेषा और पुष्य नक्षत्र है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। आप मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करें। यह दिन किसी भी शुभ कार्य को करने से उत्तम माना जा रहा है। आप इस दिन लाल रंग की चीजों का दान करें और शुभ करने करने के लिए अगर आप बाहर जा रहे हैं तो माता-पिता के चरण स्पर्श करके ही जाएं। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।