नवीनतम लेख
Aaj Ka Panchang 29 April 2025: आज 29 अप्रैल 2025 वैशाख माह का सत्रहवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तिथि द्वितीया है। आज मंगलवार का दिन है। इस तिथि पर सौभाग्य योग रहेगा। वहीं चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शाम 05 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज परशुराम जयंती के साथ मासिक कार्तिगाई भी है। इस दिन त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है।
वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि प्रारंभ- 28 अप्रैल रात्रि 9:10 बजे
वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि समाप्त- 29 अप्रैल शाम 5:31 बजे
29 अप्रैल को सौभाग्य योग बन रहा है। सौभाग्य को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे।
मंगलवार के उपाय- मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर हनुमान मंदिर में जाकर भगवान हनुमान की पूजा करें। उन्हें लाल सिंदूर और चमेली के फूल चढ़ाएं। इसके अलावा आप हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से शक्ति और साहस में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
परशुराम जयंती के उपाय- परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दिन भगवान परशुराम की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करके उनकी पूजा करें। उन्हें अक्षत, फूल, फल, और दूध अर्पित करें। भगवान परशुराम को भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजा जाता है, इसलिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को दान देना और ब्राह्मणों को भोजन कराना भी पुण्य फलदायी माना जाता है। भगवान परशुराम की कृपा प्राप्त करने के लिए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। साथ ही धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें।
मासिक कार्तिगाई के उपाय- मासिक कार्तिगाई के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाएं, बेल पत्र अर्पित करें और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। माता पार्वती को लाल फूल और सुहाग सामग्री अर्पित करे। उनकी पूजा करें। इस दिन तांबे के बर्तन में जल भरकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भी विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा गरीबों को भोजन कराना और दान देना भी पुण्य फलदायी माना जाता है
आज कृत्तिका नक्षत्र है। कृत्तिका को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये बुरा माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में वर्जित है। साथ ही वैशाख माह चल रहा है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस माह श्री हरि की पूजा विधिवत करे। साथ ही आज वार कि हिसाब से आप हनुमान जी की पूजा कर सकते हैं। आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज परशुराम जयंती के साथ मासिक कार्तिगाई भी है। इस दिन त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी है।
'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।