23 April 2025 Panchang (23 अप्रैल 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 23 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 23 April 2025: आज 23 अप्रैल 2025 वैशाख माह का ग्यारहवां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष तिथि दशमी है। आज बुधवार का दिन है। इस तिथि पर शुक्ल योग रहेगा। वहीं चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। आपको बता दें, आज बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 20  मिनट से दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज के दिन कोई त्योहार नहीं है, लेकिन आज से पंचक शुरू हो गए हैं। साथ ही कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 23 अप्रैल 2025

  • तिथि - वैशाख कृष्ण पक्ष दशमी तिथि 
  • नक्षत्र - धनिष्ठा
  • दिन/वार - बुधवार
  • योग - शुक्ल
  • करण - विष्टि और बव 

वैशाख कृष्ण पक्ष दशमी तिथि प्रारंभ - 22 अप्रैल शाम 06:12 बजे 

वैशाख कृष्ण पक्ष दशमी तिथि समाप्त - 23 अप्रैल दोपहर 04:43 बजे 


सूर्य-चंद्र गोचर

  • सूर्य -मेष राशि में रहेंगे। 
  • चंद्र - चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे। 


सूर्य और चंद्रमा का मुहूर्त

  • सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर 
  • सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 52 मिनट पर 
  • चन्द्रोदय - 24 अप्रैल रात्रि 03 बजकर 21 मिनट पर 
  • चन्द्रास्त - 24 अप्रैल दोपहर 02 बजकर 05 मिनट पर 


आज का शुभ मुहूर्त और योग 23 अप्रैल 2025

  • ब्रह्म मुहूर्त - प्रात:काल 04:20 बजे से सुबह 05:04 बजे तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं।  
  • अमृत काल- रात्रि 01:59 बजे से रात्रि 03:33 बजे तक।
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:23 बजे तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:50 बजे से शाम 07:12 बजे तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 06:52 बजे से शाम 07:57 बजे तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 23 अप्रैल 2025

  • राहु काल - दोपहर 12:20 बजे से दोपहर 01:58 बजे तक। 
  • गुलिक काल - सुबह  10:42 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक।
  • यमगंड - सुबह 07:26 बजे से सुबह 09:04 बजे तक।
  • दिशाशूल - उत्तर, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • विडाल यो- प्रात: का 05:48 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक।
  • भद्रा - प्रात: काल 05:48 बजे से दोपहर 04:43 बजे तक। 
  • पंचक - पूरे दिन


23 अप्रैल 2025 पर्व/त्योहार/व्रत

  • बुधवार - आज आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित है। 


आज का उपाय 23 अप्रैल 2025

23 अप्रैल को शुक्ल योग बन रहा है। शुक्ल को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपको अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, और सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन दान-पुण्य करने से आपको पुण्य मिलेगा और आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। 

  • बुधवार के उपाय - बुधवार के दिन भगवान गणेश और भगवान बुध को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश की पूजा करें। उन्हें हरी मूंग और दूर्वा चढ़ाएं। इसके अलावा आप गणेश मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


23 अप्रैल 2025 आज के पंचांग का महत्व

आज धनिष्ठा नक्षत्र है। धनिष्ठा को अधिकांश शुभ कार्यों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है। इसीलिये यह शुभ मुहूर्त में स्वीकृत है। साथ ही वैशाख माह चल रहा है। वैशाख का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस माह श्री हरि की पूजा विधिवत करे। साथ ही आज वार कि हिसाब से आप भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं। साथ ही आज से पंचक की शुरूआत हो गई है और आज कुछ समय के लिए भद्रा का साया भी रहेगा। 


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।