16 March 2025 Panchang (16 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 16 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह


Aaj Ka Panchang 16 March 2025: पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा तुला राशि में हैं और सूर्य मीन राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल शाम 05 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज रविवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 


आज का पंचांग 16 मार्च 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की द्वितीया तिथि
  • नक्षत्र -  हस्त नक्षत्र
  • दिन/वार - रविवार
  • योग - वृद्धि योग
  • करण - गर और वणिज


सूर्य-चंद्र गोचर 16 मार्च  2025


16 मार्च 2025 को चंद्र तुला राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष में, चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है, और इसका गोचर विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव डालता है। यह गोचर लोगों को अधिक संवेदनशील और भावनात्मक बना सकता है। संबंधों में मधुरता आ सकती है।

  • मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा। उन्हें यात्रा और संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • तुला राशि - राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। उनके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और वे अधिक आत्मविश्वास महसूस करेंगे। प्रेम और रिश्तों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों के लिए भी यह गोचर लाभकारी रहेगा। उन्हें अपने करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार का साथ मिलेगा।


सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 38 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 32 मिनट तक
  • चंद्रोदय - 16 मार्च को सुबह 08 बजकर 24 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 17 मार्च को सुबह 08 बजकर 02 मिनट तक


आज का शुभ मुहूर्त और योग 16 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 38 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 49  मिनट तक।
  • अमृत काल - सुबह 5 बजकर 02 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 49 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त -  दोपहर 02 बजकर 20  मिनट से लेकर  दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक।


आज का अशुभ मुहूर्त 16 मार्च 2025


  • राहु काल - शाम 05 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक
  • गुलिक काल - दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 03 मिनट तक।
  • यमगंड -  दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 04 मिनट तक। 
  • दिशाशूल -  पूर्व दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  -  दोपहर 4 बजकर 57 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक।


पर्व और त्योहार  16 मार्च 2025


  • 16 मार्च 2025 व्रत - रविवार व्रत


आज का उपाय  16 मार्च 2025


16 मार्च को हस्त नक्षत्र और वृद्धि योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि और सूर्य मीन राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं आज रविवार का दिन है। आप आज सूर्यदेव की पूजा विधवत रूप से करें। साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य जरूर दें। इसके अलावा आज के दिन पीले रंग की चीजों का दान जरूर करें। 


16 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज हस्त नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा जरूर करें। 




डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।