14 March 2025 Panchang (14 मार्च 2025 का पंचांग)

Aaj Ka Panchang: आज 14 मार्च  2025 का शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय, आज की तिथि और ग्रह



Aaj Ka Panchang 14 march 2025: पंचांग के अनुसार फाल्गुना माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शूल योग का संयोग बन रहा है। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में हैं और सूर्य मीन राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें, आज शुक्रवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 11 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन होली का त्योहार भी देश-विदेश में धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। वहीं होली के दिन चंद्र ग्रहण का भी साया रहने वाला है। यह ग्रहण आंशिक रूप से लगने वाला है। आइए भक्त वत्सल के इस लेख में हम विस्तार से आपको आज शुक्रवार के पंचांग के बारे में बताएंगे कि आज आपके लिए शुभ मुहूर्त क्या है। किस समय कार्य करने से भाग्योदय हो सकता है। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है और आज के दिन किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 



आज का पंचांग 14 मार्च 2025


  • तिथि - फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि
  • नक्षत्र - उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र
  • दिन/वार - शुक्रवार
  • योग - शूल योग
  • करण - बव और बालव



सूर्य-चंद्र गोचर 14 मार्च  2025


सूर्य 14 मार्च 2025 को शाम 6:50 बजे मीन राशि में गोचर करेगा। सूर्य का यह गोचर कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाओं का कारण बनेगा।सूर्य अपने मित्र ग्रह गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेगा। यह खरमास की शुरुआत का प्रतीक होगा। सूर्य, बुध और शुक्र के साथ युति करेगा, जिससे बुधादित्य और शुक्रादित्य योग बनेंगे।


  • वृषभ राशि- करियर और नौकरी के लिहाज से भी यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपको अपनी मेहनत और लगन का फल मिलेगा और आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। इस दौरान आपको पदोन्नति के भी अवसर मिल सकते हैं।
  • मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए, सूर्य देव तीसरे भाव के स्वामी हैं और अब वे 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं। यह गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आप अपनी मेहनत से अपनी काबिलियत साबित कर सकते हैं। इससे आपको भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
  • धनु राशि- आय बढ़ने से आप खरीदारी पर भी कुछ खर्च करेंगे। व्यापार में भी आपको लाभ होगा। परिवार से मदद मिल सकती है। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनके साथ बाहर घूमने की योजना भी बन सकती है।
  • मीन राशि- मीन राशि में सूर्य छठे भाव के स्वामी हैं और गोचर के बाद लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। यह गोचर विरोधियों और शत्रुओं के भय को दूर करेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद साबित होगी।



सूर्य और चंद्रमा का समय


  • सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 40 मिनट से लेकर
  • सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 31 मिनट तक
  • चंद्रोदय - 14 मार्च को सुबह 06 बजकर 14 मिनट से लेकर
  • चंद्रास्त - 15 मार्च को सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक



आज का शुभ मुहूर्त और योग 14 मार्च 2025


  • सर्वार्थ सिद्धि योग - नहीं है।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 51  मिनट तक।
  • अमृत काल - सुबह 15 बजकर 54 मिनट से लेकर देर रात 02 बजकर 40 मिनट तक। 
  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 20  मिनट से लेकर  दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त - रात 11 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 09 मिनट तक।
  • संध्या मुहूर्त - शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 35 मिनट तक।



आज का अशुभ मुहूर्त 14 मार्च 2025


  • राहु काल - सुबह 11 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक
  • गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 38 मिनट तक।
  • यमगंड - दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 02 मिनट तक। 
  • दिशाशूल - पश्चिम दिशा, दिशाशूल में इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • दुर्मुहूर्त  - सुबह 09 बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 50 मिनट तक।



पर्व और त्योहार  14 मार्च 2025


  • 14 मार्च 2025 व्रत - शु्क्रवार व्रत और होली का त्योहार



आज का उपाय  14 मार्च 2025


  • 14 मार्च को उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और शूल योग का दिव्य संयोग है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि और सूर्य मीन राशि में गोचर करते हुए शुभ योग बना रहे हैं। वहीं आज शु्क्रवार का दिन है। आज माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें।  
  • 14 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण कन्या राशि में लगेगा और इसका प्रभाव मीन और कर्क राशि पर भी पड़ेगा। चंद्र ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए चंद्रमा के मंत्र "ऊं सोमाय नमः" का 108 बार जाप करें। 
  • ग्रहण के दौरान दान-पुण्य करना भी लाभकारी माना जाता है। 14 मार्च 2025 से खरमास की शुरुआत होगी। खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि नहीं किए जाते हैं। इस दौरान भगवान विष्णु और श्रीराम की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। 
  • 14 मार्च 2025 को होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली के दिन भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है। होली की राख को घर में लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।



14 मार्च 2025 आज के पंचांग का महत्व


आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र है, जो कि बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें। वहीं इस दिन होली का त्योहार भी धूमधूम के साथ मनाया जाएगा। 14 मार्च, 2025 से खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास में शादी-विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य करना मना होता है। 14 मार्च 2025 को चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो कन्या और मीन राशि को प्रभावित करेगा।


डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।